ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फतेहपुर: फांसी पर लटका मिला महिला का शव, ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप

जिले में शुक्रवार को विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है। मायके वालों ने दहेज के लिए दामाद व सास पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी रजनीश की पत्नी किरन देवी (23) का शव शुक्रवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम करनपुर गोपालपुर निवासी मृतका के पिता विनोद कुमार बेटी की ससुराल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए बताया कि मैंने अपनी पुत्री किरन का विवाह विगत 27 जून 2020 को रजनीश के साथ किया था। कुछ समय बाद से ससुराली जन द्वारा मेरी पुत्री को दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग के लिए प्रताड़ित किया जाना लगा। मृतक के पिता विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि मेरी पुत्री की हत्या कर दामाद रजनीश व उसकी मां ने मिलकर की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शव विच्छेदन गृह भेज दिया।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *