• December 27, 2025

638 बूथों पर 10763 लोगों ने सुनीं पीएम मोदी के मन की बात

 638 बूथों पर 10763 लोगों ने सुनीं पीएम मोदी के मन की बात

भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 110 वां संस्करण रविवार को मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात विधानसभा के 638 बूथों पर लगभग 10763 लोगों द्वारा सुना गया। कार्यक्रम के बाद इन सभी बूथों पर बूथ समितियों की बैठक सम्पन्न हुई।

नगर विधायक रितेश गुप्ता ने देहात विधानसभा के रामगंगा विहार नगर मंडल में केसरी कुंज शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 237 पर मन की बात कार्यक्रम सुना। भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने नगर विधानसभा के कटघर मंडल के बूथ संख्या 105 पर, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने चंद्रनगर मंडल के बूथ संख्या 313, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त चंद्रनगर मंडल के बूथ 445, एमएलसी गोपाल अंजान ने चंद्रनगर के बूथ 496, महापौर विनोद अग्रवाल ने कटघर मंडल के बूथ 154, ब्लाक प्रमुख मनीष सिंह ने देहात विधानसभा के भोजपुर मंडल में बूथ संख्या 16, ब्लाक प्रमुख ठाकुर संतोष सिंह ने देहात विधानसभा के बूथ संख्या 443, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित्त ने देहात विधानसभा के बूथ 239, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता ने बूथ संख्या 176 पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *