ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चौवन साल बाद 5 घंटे 10 मिनट के लिए सोमवार रात लगेगा सूर्य ग्रहण

चैत्र नवरात्रि से पूर्व यानि सोमवार की रात 9:12 बजे से वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इस तरह का सूर्य ग्रहण लगभग 54 वर्ष बाद लगने वाला है। सूर्य ग्रहण की कुछ अवधि 05 घंटे 10 मिनट की होगी। जिसे लेकर भारत में लोग काफी डरे हुए हैं। यह जानकारी चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय मानक समय के मुताबिक सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल दिन सोमवार की रात 9:12 बजे से शुरू होगा और 9 अप्रैल मंगलवार की भोर 2:22 बजे समाप्त होने की उम्मीद है। यह सूर्य ग्रहण भारत देश समेत पड़ोसी देश पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल में नहीं दिखाई देगा। जबकि मुख्य रूप से यह सूर्य ग्रहण अटलांटिक,आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में दिखाई देना वाला है।

किस वक्त लगेगा सूर्य ग्रहण ?

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. पांडेय ने बताया कि 8 अप्रैल को जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाएगा तो धरती पर कई जगहें लोग सूर्य ग्रहण के साक्षी बनेंगे। भारतीय समयानुसार, यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9.12 बजे से 9 अप्रैल को देर रात 2.22 बजे तक रहेगा। सूर्य ग्रहण की कुछ अवधि 05 घंटे 10 मिनट की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *