ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ताजिकिस्तान में लगे 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके

नई दिल्ली : देश और दुनिया में भूकंप का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है | आए दिन देश- दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप के झटके महसूस किये जाते है | इसी बीच खबर आ रही है कि ताजिकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि ताजिकिस्तान में आज शाम 4 बजे के बाद भूकंप के झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई।

क्यों आता है भूकंप?…

आपको बता दें कि पृथ्वी की बाह्य परत में अचानक हलचल से उत्पन्न ऊर्जा के परिणाम स्वरूप भूकंप आता है। यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर, भूकंपी तरंगें उत्पन्न करती है, जो भूमि को हिलाकर या विस्थापित कर के प्रकट होती है।

‘द केरल स्टोरी’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, फिल्म से उड़ाए गए कई सीन

भूकंप के कारण…

भूकंप प्राकृतिक घटना या मानवजनित कारणों से हो सकता है। अक्सर भूकंप भूगर्भीय दोषों के कारण आते हैं। भारी मात्रा में गैस प्रवास, पृथ्वी के भीतर मुख्यत: गहरी मीथेन, ज्वालामुखी, भूस्खलन, और नाभिकीय परिक्षण ऐसे मुख्य दोष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *