ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

कानपुर, 01 जुलाई । चकेरी पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को अहिरवा जंगल से सोमवार को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटर साइकिल बरामद हुई। हालांकि गिरोह का एक सदस्य भागने में कामयाब रहा।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में चकेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी अभिषेक गुप्ता, जाजमऊ थाना क्षेत्र के तड़बगिया निवासी हिमांशु और चकेरी के अहिरवा विराटनगर निवासी विजय राय है। जबकि भागने वाले अभियुक्त का नाम अभिराज है। फरार हुए शातिर चोर की तलाश जारी है।

डीसीपी ने बताया कि चकेरी थाना की पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध चोर अहिरवां जंगल के पास मौजूद है। पुलिस ने तत्काल वहां पहुंची और तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार करके जब पूछताछ किया तो पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ घूम-घूमकर मोटर साइकिल चोरी करके एकत्र करते है। इसके बाद उस वाहन को दूसरे जनपद में ले जाकर बेचते हैं और उनसे मिलने वाली रकम को आपस मां बांटकर अपना भरण पोषण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *