ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चक्रधर समारोह के लिए पार्किंग व्यवस्थित

आज मंगलवार शाम चक्रधर समारोह का आगाज होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पहुंचने वाले दर्शक दीर्घा को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा पार्किंग व्यवस्थित की गई है।

समारोह के लिए ऑडिटोरियम परिसर में प्रवेश के लिए ऑडिटोरियम के तीनों गेट खुले रहेंगे। इसमें पंजरी प्लांट मुख्य मार्ग स्थित दोनों गेट के साथ मिनी स्टेडियम की ओर स्थित गेट भी प्रवेश के लिए खुले रहेंगे। निगम प्रशासन द्वारा समारोह में दर्शकों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसमें ऑडिटोरियम परिसर के अंदर खाली स्थान पर वी आई पी, शासकीय वाहन और मीडिया के वाहनों को पार्किंग मिलेगी। इसी तरह आम जनता मिनी स्टेडियम में अपने वाहनों को रखकर सीधे ऑडिटोरियम में प्रवेश कर सकेंगे। निगम प्रशासन न शहरवासी दर्शक दीर्घा से असुविधा और भीड़ से बचने मिनी स्टेडियम में वाहनों को पार्किंग करने और इस गेट से कार्यक्रम स्थल ऑडिटोरियम में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *