ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

15 साल VS 3 सप्ताह; मेयर चुनाव से पहले AAP का अभियान, भाजपा को घेरने का प्लान

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि पार्टी पिछले 20 दिनों में अपने पार्षदों द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देने के लिए शनिवार को ‘भाजपा के 15 साल बनाम ‘आप’ के 3 सप्ताह’ अभियान की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि ‘आप’ पिछले 20 दिनों में अपने पार्षदों द्वारा किए गए कार्यों पर एक रिपोर्ट कार्ड साझा करेगी।

Jammu Kashmir Polls: जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, एक  नवंबर से शुरू होगा अभियान

‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 250 सीटों में से 134 सीटों पर जीत दर्ज कर निगम में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया था। पाठक ने कहा कि हालांकि नए पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होना बाकी है, लेकिन ‘आप’ के पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में काम शुरू कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि एमसीडी के नतीजे आने के महज 20 दिनों के भीतर पूरे शहर में ‘भारी बदलाव’ देखा जा सकता है।

पाठक ने शुक्रवार को कहा, ‘अभी केवल तीन सप्ताह हुए हैं और हमारे पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में काम शुरू कर दिया है। हम ’15 साल बनाम 3 सप्ताह’ नामक एक अभियान शुरू करेंगे और हम अपने पार्षदों द्वारा पिछले 20 दिनों में किए गए कार्यों के बारे में सभी को जानकारी देंगे।’ उन्होंने कहा कि एमसीडी के नतीजे आने के बाद नालों की सफाई की गई है, पार्कों की सफाई की गई है और सफाई कर्मचारियों का ‘आप’ पार्षदों द्वारा सम्मान किया जा रहा है। पाठक ने कहा, ”लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा होगा कि दिल्ली सिर्फ 20 दिनों में बदली हुई दिखती है। हमारे पार्षद शहर की बेहतरी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *