ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला जज ने की बैठक

हरदोई,04 जुलाई । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह की अनुमति से 13 जुलाई 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक विद्युत विभाग से सम्बंधित वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला जज द्वारा अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।उक्त बैठक में अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत सुनील कुमार मिश्र, अपर जिला जज अच्छे लाल सरोज , अपर जिला जज हेमेन्द्र कुमार तथा अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई भूपेंद्र प्रताप, विद्युत विभाग से सूर्य कुमार, कुलदीप कुमार, शशांक, विनोद कुमार, ए.के, कनोजिया व अधिवक्ता के.के. सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *