ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले

राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी की है।

जारी अधिसूचना के अनुसार गुमला जिले के बिशनपुर की अंचल अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए गढ़वा जिले के चिनिया का अंचल अधिकारी बनाया गया है। गढ़वा के चिनिया के अंचल अधिकारी शेखर वर्मा को गुमला के बिशुनपुर का अंचल अधिकारी, रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी किरण बोदरा को हजारीबाग का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, हजारीबाग के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी प्रीति केरकेट्टा को धनबाद का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार अमृता खाखा को रांची का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, शादा नुसरत को हजारीबाग का बंदोबस्त पदाधिकारी, निर्मल सोरेन को धनबाद का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, राजेश कुमार को पलामू का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, मिथिलेश कुमार चौधरी को दुमका का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, मोजाहिद अंसारी को जमशेदपुर का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, मधु श्री मिश्रा को लोहरदगा के कुडू का अंचल अधिकारी बनाया गया है।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है और उनका पदस्थापना कहीं नहीं किया गया है वह विभाग में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *