ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सर्दी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, तापमान 11 डिग्री के करीब पहुंचा

पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल में भी किस तरह से जलवायु परिवर्तन का असर हो रहा है इसका अंदाजा लगातार गिरते तापमान से लगाया जा सकता है। इस बार मकर संक्रांति बीत जाने के हफ्ते भर बाद भी सर्दी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है की राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री कम है। यह इस मौसम का अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान है। यानी मंगलवार इस मौसम का सबसे शीतलतम दिन है क्योंकि अब तक न्यूनतम तापमान कोलकाता में 12 डिग्री सेल्सियस के नीचे नहीं गिरा था। इसकी वजह से राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दक्षिण बंगाल के जिलों हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान नौ से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसके कारण सर्दी से लोगों का हाल बेहाल है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी भीषण सर्दी पड़ रही है। फिलहाल इस पूरे हफ्ते इसी तरह का मौसम बना रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *