• February 14, 2026

पश्चिमी उप्र के छह जिलों में हो सकती है बारिश

 पश्चिमी उप्र के छह जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की चेतावनी है कि अचानक तेज हवाओं के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह जिलों में बुधवार को बारिश की संभावना है। यह जानकारी चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि मौसम की ताजा अपडेट के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि आगरा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *