• September 8, 2024

जानें कौन है भानवी सिंह जिन्हें है हथियार और आभूषणों का शौक…..

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह अपनी राजनीति को लेकर हमेशा से चर्चा में रहते है | लेकिन इस बार ऐसा नहीं है वह इस समय फिलहाल एक पारिवारिक वजह के नाते से सुर्खियों में हैं। बता दें कि राजा भैया और भानवी सिंह के बीच 28 साल पुरानीदोस्ती में दरार पड़ने वाले है जो कहानी नहीं भरी जा सकती | राजा भैया अपनी पत्नी भानवी सिंह से अलग हो रहे है | दोनों की शादी 28 साल पहले 1995 में हुई थी और अब इस 28 साल पुराने रिश्ते का फैसला साकेत कोर्ट के पारिवारिक न्यायालय में होगा |

गौरतलब है कि प्रतापगढ़ के भदरी रियासत के राजा रघुराज प्रताप सिंह की शादी जिन भानवी से हुई थी वह भी बस्ती के राजघराने से संबंध रखती हैं। बस्ती राजघराने की बेटी का परिवार राजनीति में नहीं लेकिन कारोबार में अच्छी-खासी उपस्थिति है।

Raja Bhaiyya Wife Who is Bhanvi Kumar Singh Profile Raghuraj Pratap Singh Talak - 28 साल पहले हुई शादी, अब हो रहे अलग; कौन हैं राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी?

भानवी सिंह बस्ती राजघराने के कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी है | उनका जन्म 10 जुलाई 1974 को हुआ था| उन्होंने बस्ती और लखनऊ से पढ़ाई की है | वर्ष 1995 में भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधी थी | रघुराज और भानवी के 4 बच्चे है जिनमे दो बेटे और दो बेटियां है |

भानवी सिंह राजनीति में नहीं है लेकिन वो राजा भैया से कहीं ज्यादा कारोबार कर के कमाती हैं | बताया जा रहा हैं कि भानवी सिंह के पास राजा भैया से ज्यादा संपत्ति है | आपको बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में रघुराज प्रताप सिंह ने अपने हलफनामे में कुल 14 करोड़ की संपत्ति का ऐलान किया था। जिसमे 6 करोड़ की संपत्ति राजा भैया के नाम और 7.2 करोड़ की संपत्ति भानवी सिंह के नाम थी |

दो साल से साथ नहीं

हथियार और आभूषणों का है शौक….

आपको बता दें कि राजा भैया की पत्नी को हथियार और आभूषणों का शौक है | बताया जा रहा है कि भानवी सिंह के पास 4 किलो सोना, 10 किलो चांदी और 21 सोने के सिक्के हैं। वहीं उनके पास कई सारे हथियार भी हैं।

फिर प्रयागराज आएगा अतीक अहमद, साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *