ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरकारी कार्यक्रम खत्म कर भाई के घर जाएंगे PM मोदी, वडनगर में होगी प्रार्थना सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया है। वह 100 साल की थीं। हाल ही में उन्हें उनकी खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने आज के अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। वह दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे और वहां मां को अंतिम प्रणाम किया। इसके बाद मां की अर्थी को कांधा दिया और परिवार के साथ ही एंबुलेंस में बैठकर गांधी नगर स्थित सेक्टर 30 के श्मशान घाट पहुंचे। आपको बता दें कि वह पश्चिम बंगाल में कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अब इनमें जुड़ेंगे।

ऐसा कोई लक्ष्य नहीं, जो भारत की बेटियों के लिए असंभव हो', मां के 100वें  जन्मदिन पर पीएम मोदी का संदेश | pm modi message on his mother 100th  birthday - Hindi Oneindia

पीएम मोदी के लिए राष्ट्र प्राथमिकता, बोले अश्विनी वैष्णव

कोलकाता में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस और कोलकाता मेट्रो को हरी झंडी दिखाई और विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इससे पता चलता है कि पीएम मोदी के लिए राष्ट्र प्राथमिकता है। पीएम मोदी चाहते हैं कि पूर्वी भारत विकसित हो जहां पश्चिम बंगाल का महत्वपूर्ण स्थान हो।

आपकी मां हमारी मां भी है, पीएम मोदी से बोलीं ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर दुख जताते हुए और कोलकाता में वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि पीएम मोदी की मां भी हमारी मां हैं। ममता ने कहा, “पश्चिम बंगाल के लोगों की ओर से, हमें यह अवसर देने के लिए मैं आपको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। यह आपके लिए एक दुखद दिन है। आपकी मां का मतलब हमारी मां भी है। भगवान आपको अपना काम जारी रखने की शक्ति दे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *