ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Lucknow : लखनऊ मेट्रो का जायजा लेने निकले बाबा रामदेव, सीएम योगी से की मुलाक़ात, जानिए किन – किन मुद्दों पर हुई चर्चा ?

लखनऊ : बाबा रामदेव ने लखनऊ मेट्रो में सफर करने के बाद मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी से मुलाक़ात की है शुक्रवार को बाबा रामदेव हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर उन्होंने मेट्रो निर्माण से लेकर अब तक के ऑफर से जुड़ी सभी चीजों का जायजा लिया है। इतना ही नहीं इसके बाद बाबा ने मेट्रो में सफर भी किया हैं। इस दौरान योग गुरु बाबा राम देव ने मीडिया से अपने मेट्रो के सफर का अनुभव साझा करते हुए बताया कि, ‘यह मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव है। लखनऊ मेट्रो अपने आप में एक अद्भुत अनुभव देता है. यहां आकर मुझे काफी अच्छा लगा. अब हमारे देश के लोगों को भी यातायात के बेहतरीन साधनों का उपयोग करने का मौका मिल रहा है।’

”पहली बार यूरोप में किया था मेट्रो में सफर” : बाबा रामदेव

इसके आगे बोलते हुए योग गुरु ने बताया कि, ‘उन्होंने इससे पहले यूरोपीय देशों में मेट्रो का सफर किया है, लेकिन अपने देश में यह पहली बार है कि जब उन्होंने किसी शहर के मेट्रो में सफर किया है’ इस दौरान रामदेव ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान बताया की, ‘देश के किसी मेट्रो में पहली बार बैठा हूं। जब मैं लखनऊ आया तो लखनऊ मेट्रो के एमडी सुशील कुमार ने मुझसे कहा कि, स्वामी जी आप लखनऊ आए हैं, तो देश की सबसे तेज स्पीड से बनने वाले मेट्रो में जरूर सफर करें’ रामदेव ने कहा कि ‘लखनऊ मेट्रो ने लखनऊ से जुड़े इतिहास को काफी सलीके से संजोया है। खासतौर पर नवाबों व उनसे जुड़े इतिहास, चिकनकारी व स्वतंत्रता संग्राम के समय हुए घटनाक्रम को मेट्रो स्टेशनों पर काफी अच्छे से दर्शाया गया है। इस दौरान मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों ने उनके साथ सेल्फी ली. बाबा रामदेव ने यात्रियों के साथ मेट्रो के सफर के अनुभव को साझा किया।

ये भी पढ़े :- Shocking : टूंडला में सगे भाई – बहन ने रचाई शादी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान ?

बाबा रामदेव ने सीएम योगी से की मुलाक़ात

मेट्रो से सफर करने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव मुख्यमंत्री आवास पहुंच। जहँ उन्होंने सीएम योगी से मुलाक़ात की है। इस दौरान उन्होंने देश और राज्य के विकास से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *