ये सब यात्रा रोकने के बहाने हैं, वे सच्चाई से डरे हुए हैं: स्वास्थ्य मंत्री के पत्र पर बोले राहुल गांधी

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के निलंबन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा लिखे गए पत्र पर राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने आज कहा कि भाजपा भारत की सच्चाई से डरी हुई है और भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के बहाने के रूप में कोविड का इस्तेमाल कर रही है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अनुरोध किया है कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता तो वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निलंबित करने पर विचार करें। इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस नेता को पत्र लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *