ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी: अयोध्या के ऋषि सिंह बने ‘Indian Idol-13’ के विजेता, सीएम योगी ने दी बधाई…

यूपी: अयोध्या (Ayodhya) के ऋषि सिंह (Rishi Singh) को रविवार देर रात ‘इंडियन आइडल 13’ (Indian Idol 13) का विजेता घोषित किया गया | इंडियन आइडल 13 के शुरुआत से ही सभी के लिए पसंदीदा बने ऋषि सिंह को 25 लाख रुपये का चेक और एक कार भी दी गई | ऋषि सिंह के विजेता बनने पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दी हैं |

 

Indian Idol 13 Winner: Exclusive! After winning Indian Idol 13, I hope to come back on this show as a judge someday, says Rishi Singh | - Times of India

 

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, “Indian Idol-13′ के विजेता बनने की अयोध्या निवासी ऋषि सिंह को हार्दिक बधाई. आपकी अटूट संगीत साधना को समर्पित इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश समेत पूरे संगीत जगत को गर्व है. माँ सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहे, आपकी स्वर्णिम सफलताओं का क्रम अनवरत चलता रहे, यही कामना है |”

विराट कोहली भी है ऋषि सिंह के दीवाने

गौरतलब है कि विराट कोहली सोशल मीडिया में जिन 225 लोगों को फॉलो करतेहै ऋषि सिंह भी शामिल है | वास्तव में, ऋषि को अपनाकर माता-पिता ने उन्हें वह जीवन दिया जो उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा | वहीं ऋषि सिंह आगे के करियर के बारे में बोलते हुए कहा, “मैं इंटरनेशनली ट्रैवल करना चाहता हूं और कुछ सीखना चाहता हूं, इस प्राइज मनी से मैं संगीत को डेवलप करना चाहता हूं |”

अखिलेश ने खेला दलित कार्ड! कांशीराम की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

दक्षिण के द्वार पर 2024 का सेमीफाइनल- अरविंद जयतिलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *