ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रतापगढ़ : तीन बच्चों समेत मां का शव कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस

जनपद के कोहंडौर थाना क्षेत्र में गुरूवार सुबह एक महिला सहित तीन मासूम बच्चों के शव गांव के बगल मेंस्थित कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरु कर दी है।

कोहंडौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव स्थित पहलवान वीर बाबा के धाम पर बने कुएं में गुरुवार को ग्रामीणों ने एक महिला के साथ तीन मासूम बच्चों के शव देखें। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस बीच शवों की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने मृतक महिला की पहचान की।

कोहंडौर पुलिस के मुताबिक कुएं में मिले महिला के शव की पहचान औरंगाबाद निवासी सोहन लाल की पत्नी प्रमिला देवी (38) और मृत बच्चों के शव हैं। मृतक बच्चों में सलोनी (07), शिवांशु (05) व दिव्यांश (03) हैं। जानकारी पर पता चला है कि मृतक का पति बाहर है। कुएं में मां और बच्चों के शवों के मिलने की घटना को लेकर छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *