ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इस तारीख को काशी दौरे पर पहुंचेगी राष्ट्रपति मुर्मू, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां…

वाराणसी : राष्ट्रपति मुर्मू 13 फरवरी को काशी दौरे पर आएंगी। इस दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू गंगा आरती में शामिल होंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार, राष्ट्र्पति बाबा काल भैरव मंदिर जाने के अलावा क्रूज की सवारी भी कर सकती हैं. राष्ट्रपति इस दौरे को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गयी है.

आज तैयारियों के चलते जिला प्रशासन ने घाटों से अतिक्रमण को हटाया हैं. इसके अलावा गंगा घाटों की साफ़ सफाई और सजावट का कार्य किया जा रहा है. वहीं, गंगा आरती के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने गंगा सेवा निधि अध्यक्ष सुशांत मिश्रा और महासचिव हनुमान यादव से वार्ता की। इस दौरान गंगा आरती के कार्यक्रम को सफल बनाने की प्लानिंग तैयार की गई।

ये भी पढ़े :- Road Accident : सड़क हादसे में ADJ पूनम त्यागी की मौत, डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक में घुसी कार

आरती स्थल का पुलिस प्रशासन ने किया निरीक्षण

इन दिनों काशी में राष्ट्रपति दौरे की तैयारियां चल रही हैं. इसको लेकर आज जिला प्रशासन ने आरती स्थल का निरिक्षण किया।आज पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने दशाश्वमेध समेत कई घाटों पर पहुंचकर चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। उनके साथ में DCP काशी जोन आरएस गौतम, ACP दशाश्वमेध अवधेश पांडेय सहित पुलिस ADCP काशी राजेश कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *