ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, समाजवादी सरकार में सभी संविदाकर्मी स्थाई होंगे

अगले विधानसभा चुनाव में भले ही अभी लंबा समय है लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। कहा समाजवादी सरकार में सभी संविदा कर्मियों को स्थाई कर दिया जाएगा।

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, समाजवादी सरकार में सभी संविदाकर्मी स्थाई होंगे

अगले विधानसभा चुनाव में भले ही अभी लंबा समय है लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। अखिलेश ने मंगलवार को कहा कि समाजवादी पार्टी आउटसोर्स से भर्ती के खिलाफ है। समाजवादी सरकार में सभी संविदा कर्मियों को स्थाई कर दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग-संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर यह आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर सभी आउटसोर्स से रखे गए कोविड कर्मचारियों को एनआरएचएम उत्तर प्रदेश में समायोजित कर स्थायीकरण करने तथा जिलों मे बन रहे मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कराने की मांग की है।

प्रदेश में कोविड महामारी के दौरान सभी जिलों में विभिन्न पदों पर आउटसोर्स से कर्मचारियों का चयन किया गया था। जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल कर कोरोना संक्रमितों की सेवा की थी, उनका सम्मान तो किया गया पर इन कर्मियों का हर माह पुनः रखने के नियम से शोषण हो रहा है। प्रदेश के 53 जनपदों में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अधीन कोविड-19 के तहत आउटसोर्स (अस्थायी) मानव संसाधन का सेवा विस्तार जून 2023 में समाप्त किया जा रहा है।

अखिलेश से भेंट करने वाले विभिन्न जिलों के 100 से ज्यादा कर्मियों ने प्रदेश भर के कर्मियों के समायोजन एवं स्थायीकरण की मांग पूरी कराने में उनसे अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की प्रार्थना की। सपा प्रमुख ने उनकी मांगों को सहानुभूति पूर्वक सुना और मांगों से सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *