ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुबह उठते ही सबसे पहला कौन सा फूड खाने से मिलती है तंदरूस्ती

हेल्दी रहने के लिए सही खानपान की सलाह दी जाती है। सुबह के वक्त क्या खाएं, इस बारे में हर किसी की राय अलग रहती है। खाली पेट कुछ लोग बादाम खाते हैं तो कुछ किशमिश खाने की सलाह देते हैं। लेकिन न्यूट्रशनिस्ट का मानना है कि हर इंसान को अपने दिन की शुरूआत के लिए अपनी बीमारियों और लक्षणों को देखकर ही फूड चुनना चाहिए। बादाम, केला या किशमिश इन तीन चीजों को खाली पेट खाया जा सकता है।

सुबह उठते ही क्या पिएं
सुबह की शुरूआत एक गिलास पानी के साथ करनी चाहिए। पेट साफ होने के बाद केवल पानी पीना ही ठीक होता है। इसमे किसी भी तरह के हर्बल चीजों को डालने की जरूरत नहीं होती है।

खाली पेट क्या खाएं
मॉर्निंग में सबसे पहले आप केला, बादाम या किशमिश में से किसी एक को चुन सकते हैं। अलग समस्याओं और लक्षणों में हर फूड का अपना महत्व है।

खाली पेट केला किसे खाना चाहिए
दिन की शुरूआत केला खाकर करनी चाहिए। जिन लोगों को अपच, गैस, ब्लॉटिंग, एनर्जी की कमी और मीठा खाने की इच्छा ज्यादा होती है, वो केला खाकर दिन शुरू कर सकते हैं। हालांकि केला पसंद नहीं तो दूसरे मौसमी फल को भी खाया जा सकता है।

सुबह बादाम कौन खा सकता है
डायबिटीज के मरीजों को सुबह खाली पेट बादाम खाना चाहिए। अगर आंख कमजोर है और त्वचा खुरदुरी सी रहती है तो बादाम को रात में भिगो लें। सुबह छिलका उतारकर इन बादाम को खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *