ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपी में शराब माफियाओं पर ऐसे कसा गया शिकंजा, योगी सरकार के मंत्री का दावा

योगी सरकार 2.0 में शराब तस्करों की कमर टूट गई है। जब से योगी सरकार 2.0 बनी है, तब से पूरे उत्तर प्रदेश में एक भी मौत जहरीली शराब से नहीं हुई है। शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा गया है। इसके अलावा व्यापारियों ने भी असुरक्षा का भाव खत्म हो गया है।

Azamgarh:शराब माफिया पर शिकंजा, कुर्क हुई लाखों रुपये की संपत्ति, आरोपी के  खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज - Property Worth Of Many Lakhs Of Rupees Attached Of  Liquor Mafia In Azamgarh - Amar

भाजपा सरकार जल्द ही प्रत्येक शहर में व्यापारी सम्मेलन आयोजित कराएगी। भ्रष्ट अफसरों पर भी कार्रवाई जमकर की जा रही है। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पल्लवपुरम फेज दो के उदय पार्क स्थित श्री कैलाश तीर्थाश्रम पर कहीं। स्वामी कनक प्रभानंद सरस्वती महाराज के आश्रम पर आए आबकारी मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा समीर चौहान, बबलू प्रधान, मोंटी ने फूल मालाओं से मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सभी पार्टियां चुनाव के बाद आराम करती हैं, जबकि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा कार्य में लगे रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *