ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महाराष्‍ट्र: ​​​​​​CM एकनाथ शिंदे का अयोध्या दौरा कल, रामलला का करेंगे दर्शन

अयोध्‍या: महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे कल पहली बार अयोध्या आएंगे। उनके साथ चार हजार शिव सैनिक भी पहुंचेंगे। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सीएम के स्वागत के लिए 35 क्विंटल फूलों से रास्ता और स्वागत की तैयारी है। शिंदे को लगभग 100 संत-महंत आशीर्वाद देंगे। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे तीन बार अयोध्या आ चुके हैं।

मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे रामलला का दर्शन कर मंदिर निर्माण देखेंगे। फिर दोपहर में भगवान राम की आरती में शामिल होंगे। सरयू दर्शन कर शाम की आरती में शामिल होंगे। शिंदे राम मंदिर के दरवाजों के लिए महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की सागौन की लकड़ी भी भेंट करेंगे। उनकी इस यात्रा में महाराष्ट्र भवन के निर्माण का ऐलान भी होना तय माना जा रहा है |

कार्यक्रम को भव्‍य बनाने की तैयारी

शहर में हर चौराहों समेत सरयू पुल पर शिवसेना, मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और बाला साहब ठाकरे के चित्र वाले बैनर लगाए गए हैं। शिवसेना के यूपी प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह की अगुवाई में 50 से अधिक पार्टी नेता अयोध्या पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों को भव्य बनाने में जुटे हैं।

खुशखबरी ! आज एक साथ दो वंदे भारत की सौगात देंगे पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *