October 4, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

…. तो अब लखनऊ बन जाएगा लक्ष्मणपुर ? जानें क्या है मामला

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाम को बदलने की मांग एक बार फि से उठी है. यह मांग प्रतापगढ़ केर भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने उठाई हैं. इस मांग को लेकर उन्होंने पीएम को पत्र लिखा हैं. जिसमें उन्होंने लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर किये जाने की मांग की हैं. इसको लेकर भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेटर लिखा है.

लखनऊ का नाम बदलने को लेकर लिखे गए पत्र में सांसद ने लिखा कि , “आज जब देश अमृत काल खंड में प्रवेश कर चुका है तो गुलामी और विलासिता के प्रतीक लखनऊ के नाम को बदलकर उसे लक्ष्मणपुर या लखनपुर कराए जानें की कृपा करें.” वही न्यूज़ एजेंसी से वार्तालाप के दौरान भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा, “मुगलों के दौर में भी लखनऊ को लक्ष्मणपुर ही कहा जाता था. बाद में मुगलों ने इसका नाम बदलकर लखनऊ कर दिया. इसलिए में सरकार से मांग करता हूं कि इसका नाम बदलकर लक्ष्मणपुर या लखनपुर कर दिया जाए.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.