ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली से होली में घर आया युवक की सड़क हादसे में मौत

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से बुधवार को एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया है।

पुरा मामला जिले क़े पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मेघीपुर गांव का है,,जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक रेहुआ गांव निवासी राजेंद्र यादव का 28 वर्षीय पुत्र सनी कुमार है। युवक होली खेल रहा था तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

दिल्ली से होली पर्व में गांव आया था युवक

युवक 8 दिन पहले ही होली पर्व में दिल्ली से अपने गांव आया था और अपने परिवार व दोस्त के साथ होली खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पकरीबरावां थाना प्रभारी अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे ।घर के छोटे पुत्र की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *