ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजस्थान में प्रचार के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी

राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों ने लोकसभा चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में प्रचार के लिए चालीस नामों की स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी चालीस नामों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम माथुर, प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश सह प्रभारी विजय रहाटकर, प्रवेश वर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का नाम शामिल है। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी,उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र पंडित, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, राज्यसभा सासंद राजेंद्र गहलोत,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, सांसद कनकमाल कटारा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, कैबिनट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और विधायक बाबा बालकनाथ को भी इस सूची में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *