ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक की मौत

धनबाद स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री की मौत हो गई हैं। मृत यात्री की पहचान राजू रवानी के रूप में की गई है। वह निरसा के चिरकुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

बताया जाता है कि राजू रवानी किसी काम से धनबादआया था। काम पूरा करने के बाद वह बुधवार देर रात स्टेशन पहुंचा। ट्रेन प्लेटफार्म से खुल चुकी थी। वह ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ा। कुछ अन्य यात्री भी ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ लगा रहे थे। कुछ यात्रियों ने ट्रेन पकड़ ली और चढ़ गए, लेकिन ट्रेन में चढ़ने के दौरान राजू नीचे पटरियों के बीच गिर गया, जिस कारण ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलने के बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और उसे उठाकर बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *