October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,पुलिस छानबीन में जुटी

वाराणसी,18 जुलाई। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित ब्लाक के पास एक मकान में बुधवार को 32 वर्षीय एक युवक का शव मिला। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वायड तथा फोरेंसिक टीम ने देर तक छानबीन किया। इसके बाद शिनाख्त की कार्रवाही के बाद क्षेत्रीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

काशी विद्यापीठ ब्लॉक मुख्यालय के पास उपेन्द्र सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। उपेन्द्र पेटीएम में फील्ड वर्क का कार्य करता था। उसकी शादी वर्ष 2020 में प्रयागराज की पायल सिंह से हुई थी। दोनों को चार साल का एक पुत्र भी है। हाल के दिनों में उपेन्द्र का अपने पत्नी से विवाद चल रहा था। देर रात उपेन्द्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर मंडुवाडीह पुलिस के साथ रोहनिया एसीपी भी पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.