ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

युवती को अगवा करने घर में घुसे युवक ने सगे भाईयों के साथ मिलकर दोस्त की गोली मारकर की हत्या

जिले के दातागंज कोतवाली इलाके के सादुल्लागंज गांव में नाबालिक युवती को अगवा करने के उद्देश्य घर में घुसे युवक ने अपने भाइयों के साथ मिलकर दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों सगे भाई मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं।

सादुल्लागंज गांव के रहने वाले सुधीर अपने घर में सोमवार रात सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही नन्हे, अंतू और सुरेंद्र तीनों सगे भाई सुधीर के घर में घुस गए और उसकी नाबालिक भतीजी को अगवा करने का प्रयास करने लगे। जैसे इन लोगों ने सुधीर की भतीजी को पकड़ा तो वह चीखने लगी। चीख पुकार सुनते ही सुधीर मौके पर पहुंचा और उसने आरोपियों का विरोध किया, तो उन लोगों ने मारपीट कर उसे गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना सुधीर के बड़े भाई राजीव ने पुलिस को दी। पुलिस और परिवार वालों ने सुधीर को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान देर रात को ही मौत हो गई। मृतक सुधीर के भाई राजीव ने गांव के ही तीनों सगे भाई नन्हे, अंतू और सत्येंद्र पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

राजीव ने बताया कि नन्हे की सुधीर से काफी गहरी दोस्ती थी। इसके बाद भी वह उसकी भतीजी पर गलत नियत रखता था। गलत नियत के उद्देश्य ही उसकी भतीजी को अगवा करने के लिए तीनों भाई घर में घुसे थे और घटना का अंजाम देकर फरार हो गए।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सादुल्लागंज गांव के रहने वाले सुधीर नाम के एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई राजीव की तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई कर जल्दी हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *