ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तीस्ता में युवक ने लगाया छलांग

एक युवक ने सेवक कोरोनेशन ब्रिज से तीस्ता नदी में बुधवार रात छलांग लगा दिया है। युवक का नाम गौरांग मंडल है। वह सिलीगुड़ी के दक्षिण शांतिनगर के विनयमोड़ इलाके का निवासी है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, गौरांग बुधवार सुबह घर से निकला था। इसके बाद देर शाम उसने एक रिश्तेदार को फोन कर बताया कि वह आत्महत्या कर रहा है।

बताया जा रहा है कि इसके कुछ ही देर बाद गौरांग का फोन बंद हो गया। परिवार को अनुमान है कि उसने कोरोनेशन ब्रिज से तीस्ता नदी में छलांग लगा दिया है। घटना की खबर पाकर परिवार के लोग सेवक रवाना हो गए। आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। दूसरी तरफ, सेवक पुलिस उक्त युवक की तलाश तीस्ता नदी में शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *