ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि लोकनायक’ जयप्रकाश नारायण अहिंसा और क्रांति के सच्चे पर्याय हैं। देश के महान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्होंने ‘संपूर्ण क्रांति’ की जो बिगुल बजाई, वह सदियों तक गुंजायमान रहेगी।

वहीं, योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, भारत रत्न, ‘राष्ट्रऋषि’ नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वावलंबी समाज के निर्माण हेतु वे आजीवन डटे रहे। उन्होंने ‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय’ का जो मंत्र दिया, वह ‘आत्मनिर्भर भारत’ की सिद्धि के लिए प्रेरणा देता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ‘गीता प्रेस’ के संस्थापक सदस्य, महान स्वाधीनता सेनानी हनुमान प्रसाद पोद्दार ‘भाई जी’ की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ग्रामोत्थान के लिए याद किये जायेंगे नानाजी देशमुख।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें नमन किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा कि नानाजी देशमुख ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रहित में समर्पित करने वाले उत्कृष्ट समाज सुधारक थे। देश की मूल समस्याओं के समाधान व ग्रामोत्थान के लिए नानाजी द्वारा किया गया कार्य सदैव वंदनीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *