October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, न्यायपरक निस्तारण का आश्वासन

गोरखपुर दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनता दरबार लगाया। लोगों की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने लगभग 200 लोगों की समस्याएं सुनी।

गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में सीएम योगी ने कुर्सियों पर बैठाये गये फरियादियों से उनके पास जाकर मुलाक़ात की। हाथों से शिकायती पत्र लिया और ध्यान पूर्वक सुनने के बाद उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। शिकायत करने वाले लोगों में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी रही। शिकायतों में इलाज से जुड़ी आर्थिक समस्या लेकर पहुँचने वालों की संख्या भी दर्जन भर से अधिक रही। समस्याओं को सुनते हुए सीएम ने अधिकारियों को सभी मामलों को समयबद्ध और न्यायपरक निस्तारण का निर्देश देते रहे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के साथ आये बच्चों को पुचकारा और उन्हें पढ़ाई लिखाई कर एक अच्छा नागरिक बनने को प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.