ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों नें 6 मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया

राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर 17 ग्रीको रोमन अंडर 19-फ्री स्टाइल बालक प्रतियोगिता 7 से 9 नवम्बर खेल भवन छपरा सारण में आयोजित किया गया। खेल के समापन पर सहरसा जिला के जांवाज पहलवानों ने सुनामी लहरें पैदा कर ऐतिहासिक उपलब्धि रच दिया।जो जिले के लिए गर्व की बात है।सबसे पहले खेल आरंभ होने पर अमन कुमार ठाकुर ग्रीको रोमन में वजन 87 किलोग्राम में गोल्ड मेडल जीता।

उसके बाद लगातार आशीष कुमार ग्रीको रोमन में वजन 61किलोग्राम,सिल्वर मेडल बमशंकर कुमार ग्रीको रोमन में वजन 70 किलोग्राम ब्रांज मेडल, रोहन कुमार फ्री स्टाइल में वजन 70 किलोग्राम ब्रांज मेडल,उत्तम कुमार ग्रीको रोमन में वजन 74 किलोग्राम में ब्रांज मेडल ये सभी जांवाज पहलवान शांति मिशन ऐकडमी बरियाही के है।वही आगामी 16 से 18 नवम्बर में दिल्ली में नेशनल स्तरीय खेल में अमन कुमार ठाकुर को चयनित हुआ।

सभी जांवाज पहलवान को बिहार कुश्ती संघ महासचिव विनय कुमार सिंह एवं खेल प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।इससे पहले भी चार महिला पहलवान नेशनल खेल चुकी है।शारीरिक शिक्षक सोनू कुमार शांति मिशन ऐकडमी बरियाही को छपरा जिला खेल पदाधिकारी ने मेमोटो देकर सम्मानित किया। जबकि पड़री चैनपुर के कुमार सौरभ ग्रीको रोमन में वजन किलोग्राम में ब्रांज मेडल प्राप्त करके छपरा की धरती से छः मेडल प्राप्त करके सहरसा जिले का नाम रोशन किया। खेलों इंडिया सेन्टर खेल भवन सहरसा के कोच शेरपाल यादव की प्रशिक्षण शुरुआती दिनों की मेहनत रंग लाई।

सहरसा जिला में खेल शून्य से आरंभ कुश्ती, भारोत्तोलन खेल सुनामी लहरो में आज राज्य स्तरीय नेशनल स्तरीय खेल में लगातार दोनों खेल एकलौता मेडल प्राप्त करते आ ही रहे हैं। सहरसा जिला कुश्ती संघ सचिव हरेंद्र सिंह मेजर ने अभी तक दस वार नेशनल कोच साथ ही खेल प्राधिकरण बिहार सरकार द्वारा पांचवें वार तकनीकी पदाधिकारी सह चयनकर्ता चयनित किया गया।इस ऐतिहासिक उपलब्धि स्वर्ण काल क्षणों में सहरसा कुश्ती संध के तमाम पदाधिकारी, जिला भारोत्तोलन संघ के तमाम पदाधिकारियों एवं जिला खेल पदाधिकारी रत्नेश कुमार सिंह,जिले के तमाम खेल संघों ने सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *