• February 26, 2026

मप्रः जेंडर संवेदीकरण पर कार्यशाला का आयोजन आज

 मप्रः जेंडर संवेदीकरण पर कार्यशाला का आयोजन आज

कौशल विकास विभाग द्वारा UN-Women की तकनीकी सहायता से महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जेंडर संवेदीकरण और यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर संभागीय आईटीआई, भोपाल में आज (गुरुवार) सुबह 10:30 बजे से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला को कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल संबोधित करेंगे। कार्यशाला में डॉ. संजय गोयल (IAS), सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारी तथा ज्योत्री रे, यूएन वूमेन जेंडर एक्सपर्ट भी उपस्थित रहेंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *