ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भूसा से लदी लॉरी से लाखों का लकड़ी जब्त

आमबाड़ी रेंज के वन कर्मियों ने सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के फूलबाड़ी में गुरुवार तड़के अभियान चलाकर लाखों रूपये की सागवान की लकड़ी से लदी लॉरी को जब्त किया है। इस मामले वन विभाग ने चालक को हिरासत में लिया है।

वन विभाग के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर फूलबाड़ी में अभियान चलाकर एक भूसा से लदी लॉरी को जांच के लिए रोका गया। जब लॉरी को बारीकी से जांच की गई तो भूसे की बोरियों की आड़ में सागवान की लकड़ी बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य करीब तीन लाख रूपये आंकी गई है। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने लॉरी चालक से लकड़ी से संबंधित कागजात दिखाने को कहा। नहीं दिखा पाने पर लॉरी चालक को वन विभाग ने हिरासत में ले लिया। वन विभाग के पूछताछ पर चालक ने बताया कि लकड़ियों को सिलीगुड़ी से विधाननगर होते हुए बिहार ले जाया जा रहा था। वन विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *