ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला का हत्यारा गिरफ्तार, चाकू से गला रेतकर की थी हत्या

मीरजापुर, 18 जून । हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव में 15 जून को महिला की हत्या कर सड़क किनारे शव को फेंक दिया गया था। मंगलवार को पुलिस ने हत्यारोपी को क्षेत्र के खरिहट मोड़ से गिरफ्तार किया है।

अहुगी कला निवासी पुदीना पत्नी छोटे लाल कोल ने 15 जून को उसकी 27 वर्षीय पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाते हुए हलिया थाने पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़े…..  युद्ध स्तर पर कराई जाए ललतारौ नदी की सफाई: भाटी

अभियोग की विवेचना के क्रम में इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने मंगलवार को खरिहट मोड़ के पास से हत्यारोपी अमृतलाल उर्फ मितऊ पुत्र राजेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार किया। आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटर साइकिल बरामद किया गया। विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपित को जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *