ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला का फंदे से लटकता शव बरामद

बागडोगरा के ज्योतिनगर इलाके के घर में महिला का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक का नाम निशा शाह (34) है।

बताया जा रहा है कि महिला बहुत दिनों से मानसिक तनाव में थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले निशा का तलाक हो गया था। तब से वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। बुधवार सुबह परिजनों ने महिला को घर के पंखे से लटका हुआ पाया। सूचना मिलने पर बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *