ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जब पुर्तगाल की सड़कों पर बहने लगी शराब की नदी, घरों में भर गई रेड वाइन

 पुर्तगाल के शहर साओ लोरेनो डी बाइरो की सड़कों पर अचानक शराब बहने लगी। शराब का बहाव इतना तेज था, मानो सड़कों की जगह शराब की नदी बह रही है। तमाम घरों के बेसमेंट में भी रेड वाइन भर गयी।

पुर्तगाल का शहर साओ लोरेनो डी बाइरो एक अजीबोगरीब घटना का साक्षी बना। अचानक सड़क पर शराब बहती नजर आई। दरअसल, सड़क पर रेड वाइन की नदी जैसी बहती देख लोग स्तब्ध हो गए। लोगों ने वीडियो बनाने शुरू कर दिये। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रेड वाइन सड़क नदी के रूप में बहती दिख रही है। यह बहाव भी इतना तेज दिख रहा है कि कई घरों के बेसमेंट में भी रेड वाइन भर गई है।

पता चला है कि शहर के पास की एक पहाड़ी पर 22 लाख लीटर से अधिक रेड वाइन सहेजने वाले एक टैंक के फटने की वजह से लाखों लीटर रेड वाइन साओ लोरेनो डी बाइरो की सड़कों पर बहने लगी। इस बहाव ने परेशानी खड़ी कर दी, क्योंकि यह पास ही बह रही शर्टिमा नदी की तरफ तेजी से बढ़ने लगी थी। घटना की जानकारी पाकर दमकल विभाग ने शर्टिमा नदी के शराब की नदी में बदलने से पहले कार्रवाई शुरू कर दी। रेड वाइन के बहाव को पास के खेत की तरफ प्रवाहित किया गया। इस घटना के लिए जिम्मेदार शराब कंपनी ने मांफी मांगने के साथ क्षति और मरम्मत से जुड़ी लागतों की पूरी जिम्मेदारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *