ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एसपीओ ने दलित युवक को शराब पिलाकर किया कुकर्म

हांसी में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरवाला फ्लाइओवर के समीप पुलिस के एसपीओ द्वारा शराब पिलाकर एक दलित युवक के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दलित युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

पुलिस को दी गई शिकायत में भाटला निवासी 26 वर्षीय युवक ने रविवार को बताया कि वह हांसी में वैल्डिंग का काम करता है। एसपीओ सुनील जिसकी कुलाना रोड पुलिस लाइन पर ड्यूटी है, को पिछले पांच-सात दिन से जानता है। एसपीओ सुनील से उसकी दो-तीन बार ही मुलाकात हुई है। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर हांसी से अपने घर गांव भाटला जा रहा था।

जब वह बरवाला फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो वहां पर एसपीओ सुनील खडा था। इस पर उसने पछा कि सर आप आज यहां पर कैसे खडे तो उसने कहा कि कोई उसका मोटरसाइकिल मांग कर ले गया है और उसे पुलिस लाइन जाना है। इसके बाद एसपीओ सुनील उसके मोटरसाइकिल पर पीछे बैठ गया और हम दोनों पुलिस लाइन के अंदर बने एक मकान पर आ गए।

एसपीओ सुनील ने उसे शराब पिलाई। शिकायत के अनुसार वह दोनों कमरे के अंदर चले गए। उसके बाद एसपीओ सुनील ने उसके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद वह रात के समय बाइक को धीरे धीरे चला कर अपने घर चला गया और सो गया।

सुबह उसकी पत्नी अर्चना के घर आने पर उसने रात की सारी घटना के बारे में बताया तो उसकी पत्नी ने छोटे भाई मंजीत को बुलाया और मेरी पत्नी व मेरा भाई मुझे उपचार के लिए हांसी नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि रात को शराब के नशे में उसे कोई होश नहीं था इसलिए रात को वह पुलिस को शिकायत नहीं दे सका। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *