ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बकरी चराने गई विधवा का संदिग्ध हालात में नदी किनारे मिला शव

बेगूसराय में बकरी चराने गई एक विधवा का शव बलान नदी के किनारे से बरामद किया गया है। ग्रामीणों की मदद से काफी खोजबीन पर चार घंटे बाद रात में परिजनों को शव मिला, तब जाकर लोगों ने थाने को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव बरामद किया है।

घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भरौल मुशहरी घाट की है। परिजनों ने मृतिका के शरीर पर कई जख्म के निशान एवं शव की स्थिति को देखकर उसके साथ लूट एवं दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर गाछी से शव उठाकर ले जाया गया तथा दूर जाकर नदी किनारे फेंक दिया।

परिजनों ने बताया कि अन्य दिनों की तरह बीते शनिवार को 11 बजे वह बकरी चराने गई थी। जहां से देर शाम तक घर नहीं लौटी, जबकि बकरी घर लौट आई थी। काफी देर होने पर परिजनों ने कई बार गाछी सहित आसपास के क्षेत्रों में ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसके बाद बलान नदी किनारे पहुंचे तो मृत अवस्था में पाया।

मृतिका के कान एवं हाथ में पहने चांदी के जेवर गायब है। मृतिका के चप्पल के पास पाए गए शर्ट को लेकर विधवा की मौत ने अपने पीछे कई सवाल छोड़ गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है, हत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *