ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी, एशियाई बाजार भी टूटे

ग्लोबल मार्केट से आज सुस्त संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के कारोबार में वॉल स्ट्रीट दबाव में कारोबार करता रहा। यूएस फ्यूचर्स भी आज सपाट स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजारों में भी आज लगातार दबाव बना हुआ है।

अमेरिका में होलसेल महंगाई के आंकड़े अनुमान से अधिक रहने और ट्रेजरी यील्ड में बढ़त होने की वजह से पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक दबाव में कारोबार करते रहे। हालांकि डाऊ जोंस 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 35,281.40 अंक के स्तर पर बंद होने में सफल रहा। लेकिन शेष दोनों सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,464.05 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह नैस्डेक 93.14 अंक यानी 0.68 प्रतिशत के गिरावट के साथ 13,644.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार के तीनों सूचकांक भी पिछले सत्र के कारोबार के दौरान 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 94.44 अंक यानी 1.26 प्रतिशत टूट कर 7,524.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 93.43 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,340.19 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 164.35 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,832.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जबकि सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 126 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,353.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स अब तक के कारोबार में 397.92 अंक यानी 1.23 प्रतिशत टूट कर 32,075.73 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 459.08 अंक यानी 2.47 प्रतिशत फिसल कर 18,616.11 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स भी 258.25 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,343 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,232 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 1.07 प्रतिशत गिर कर 2,563.59 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.02 प्रतिशत कमजोर होकर 3,156.90 के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.22 प्रतिशत लुढ़क कर 6,864.74 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *