ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जाति, धर्म एवं संप्रदाय की राजनीति से आगे बढ़ विकास की बात कर रहे मतदाता

लोकसभा निर्वाचन का चुनावी बिगुल बज चुका है। रणभूमि तैयार हैं। एक से बढ़कर एक राजनीतिक दिग्गज चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने दावे और वायदे कर रहे हैं। ऐसे में जनता किसी जाति, संप्रदाय के नाम पर नहीं बल्कि विकास एवं राष्ट्रवाद की बात करते नजर आ रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की बुंदेलखंड की हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान होना है।नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों के द्वारा जनता के बीच में पहुंचकर अपने-अपने दलों के राजनीतिक दावे और वायदे किए जा रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों में वोटरों को अपनी-अपनी ओर खींचने की होड़ मची हुई है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा सबसे पहले कर अन्य दलों पर अपनी बढ़त बढ़ाने की कोशिश की है। समाजवादी पार्टी ने अजेंद्र सिंह राजपूत तो बहुजन समाज पार्टी ने पंडित निर्दोष दीक्षित को अपना उम्मीदवार बनाया है। निर्दोष दीक्षित कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने सबसे पहले नामांकन दाखिल किया है।

जनपद मुख्यालय के सुभाष नगर निवासी मुकेश प्रजापति का चुनाव को लेकर कहना है कि अब समय बदल गया है। आज का मतदाता जाति, संप्रदाय एवं धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की बात कर रहा है जिससे उसकी रोजी-रोटी चले, संसाधनों में इजाफा हो सके और समाज का कल्याण हो सके।

गांधीनगर मुहाल निवासी राजा राम द्विवेदी का कहना है कि हमारे एक वोट से हम अपनी तकदीर लिख सकते हैं। हमारा एक एक एक वोट अनमोल है। हम अपना वोट डालकर अपना राजा (जनप्रतिनिधि) चुनते हैं और अपना एवं देश का भाग्य लिखते हैं। यह हमारे विवेक पर निर्भर करता है कि हमको कैसा राजा चाहिए। राष्ट्रहित ही सर्वोपरि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *