ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घर – घर जाकर बंटने लगे मतदाता पर्चे

रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार मतदाता पर्चे घर – घर जाकर बाटा जा रहा है। साथ ही कम मतदान वाले क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान करने जागरूकता भी लाई जा रही है।

निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त विनोद पांडे ने बुधवार को निगम क्षेत्रों के अलग – अलग जगहों पर जाकर मतदाता पर्चियां बांटे जाने के कार्य का अवलोकन किया। साथ ही नागरिकों से मतदान करने हेतु प्रेरित भी किया। पांडे ने बताया कि शहर के सभी 10 जोनों के प्रत्येक वार्डों में बूथ लेवल आफिसर के माध्यम से मतदाता पर्चे बाटे जा रहे हैं। इस कार्य में निगम की टीम भी जुटी हुई है। निगम के राजस्व अमले को भी इसमें लगाया गया है।

इसी के साथ ही विधानसभा चुनाव चुनावों के समय जिन मतदान केंद्रों में कम मतदान हुआ था, वहां अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए वहां के मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है। मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए जागरुकता रैलियां भी निकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *