• July 27, 2024

आज IPL में इतिहास रचेंगे विराट कोहली, इस क्लब में होंगे शामिल…

 आज IPL में इतिहास रचेंगे विराट कोहली, इस क्लब में होंगे शामिल…

IPL 2023: भारत में खेले जा रहे क्रिकेट महोत्सव के आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए महत्पूर्ण है | बता दें कि आज RCB की धुरंधर और विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली के पास इतिहास रचाने के सुनहरा अवसर है | RCB और दिल्ली के बीच खेले जाने वाले आज के मुकाबले में यदि विराट कोहली 12 रन भी बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह इस लीग के इतिहास में 7 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। किसी एक टीम के लिए एक टूर्नामेंट में टी20 क्रिकेट में इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले वे पहले क्रिकेटर होंगे।

आपको बता दें कि विराट कोहली ने अब तक आईपीएल में 232 मैचों की 224 पारियों में 33 बार नाबाद रहते हुए 6988 रन बनाए हैं। उन्होंने 5 शतक और 49 अर्धशतक इस टूर्नामेंट में जड़े हैं। विराट के बल्ले से अब तक 612 चौके और 229 छक्के निकले हैं। विराट के पास पिछले मैच में भी इस उपलब्धि तक पहुंचने का मौका था, लेकिन वे 31 रन पर आउट हो गए थे। ऐसे में अपने होम ग्राउंड पर विराट कोहली इतिहास रचने की कगार पर हैं।

खुशखबरी ! जल्द भारत में लांच हो सकती है Realme 11 Series

दिल्ली के खिलाफ भी करेंगे कमाल

विराट के पास दिल्ल कैपिटल्स के खिलाफ भी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। विराट कोहली अगर दिल्ली के खिलाफ इस मैच में 25 रन बना लेते हैं तो वह इस टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा हाईएस्ट रन स्कोरर हैं। उन्होंने 33 मैचों में 977 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली के खाते में अब तक 975 रन हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *