Viral Video : प्यासी गौरिया को सड़क पर युवक ने पिलाया पानी, देखें दिल छू लेने वाला प्यारा वायरल वीडियो
फरवरी माह से ही कहर ढा रही गर्मी से लोग बेहाल है। गर्मी की तरफ बढ़ते महीने के साथ ही हम लोगों ने गर्मी से अपने आप को बचाने के तरीको का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। ऐसे में गर्मी से बेहाल जानवर और पक्षी को ध्यान देना हम भूल ही जाते है। हालांकि , बढ़ती गर्मी के साथ इस तरह की मुहिम चलाई जाती है। लेकिन इन दिन इस मुहीम का संदेश देता सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख एक तरफ आपका दिल पसीज जाएगा। वही दूसरी तरफ आप तक एक संदेश भी जाएगा की आपको भी ऐसे गर्मी से बेहाल पक्षियो के लिए कुछ करना चाहिए।
दरअसल, ट्विटर के भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने एक लघु वीडियो साझा करते हुए ये संदेश देने की कोशिश की है कि, गर्मी से बेहाल कर देने वाले इस मौसम में इन बेजुबान पक्षियों और जानवरो के लिए हम सब को कुछ करना चाहिए” सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप साफ़ देख सकते है कि, उसमें एक साइकिल सवार प्यासी गौरैया को पानी पिला रहा है। शख्स अपनी बोतल से ढक्कन में पानी डालता है और पक्षी के सामने रखता है ताकि वह पी सके। इस वीडियो वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “‘दया का सबसे छोटा कार्य सबसे बड़े इरादे से अधिक मूल्यवान है.’ एक साइकिल चालक ने एक प्यासी गौरैया को देखा और अपने पीने के पानी को पक्षी के साथ साझा किया. तापमान बढ़ रहा है. कृपया पक्षियों के लिए कुछ पानी बाहर रखें.”
https://twitter.com/susantananda3/status/1631323301346791425?s=20
सुशांत नंदा ने कहा, उससे लोग सहमत थे. एक यूजर ने लिखा, “बहुत अच्छा इशारा, हमारी मां पर कहर ढाने के बाद मानव जाति से अब सहानुभूति की जरूरत है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “गर्मी लगभग दस्तक दे रही है, तो कृपया ऐसा ही करें.”
