ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ब्रेकिंग : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबियत खराब हो गयी है। जिसके बाद दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक़ , उन्हें बुखार की शिकायत के बाद गुरुवार को अस्पताल लाया गया था। जहां उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। सर गंगाराम अस्पताल के तरफ से जारी की गयी हेल्थ अपडेट के अनुसार, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में इलाज चल रहा है। उन्हें 2 मार्च यानी गुरुवार को बुखार आने के बाद भर्ती कराया गया है। वह लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और कई जांचों के दौर से गुजर रही हैं, उनकी हालत स्थिर है।”

सोनिया गाँधी की तबियत भी तब खराब हुई जब इन दिनों राहुल गाँधी विदेश दौरे पर गए हुए है। वे इन दिनों ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए गए हुए हैं। यूनिवर्सिटी में सम्बोधन के दौरान राहुल गाँधी ने उन्होंने कहा कि, ”भारतीय लोकतंत्र खतरे में है। हम लोग एक निरंतर दबाव है महसूस कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं पर केस किए जा रहे हैं। मेरे ऊपर कई केस किए गए। ऐसे मामलों में केस किए गए, जो बनते ही नहीं. हम अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़े :- Holi को लेकर सीएम योगी ने जारी किये सख्त निर्देश, ”कहा – होली पर नहीं बजने चाहिए अश्लील गाने ”

इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि, ”मीडिया और न्यायपालिका पर कब्जा हो गया है। दलित, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों पर हमले हो रहे हैं. कोई भी आलोचना करता है तो उसे धमकाया जाता है। जब मैं कश्मीर जा रहा था तो मेरे पास सिक्योरिटी के लोग आए। हमें आपसे बात करनी है. उन्होंने बताया कि मैं कश्मीर में यात्रा नहीं कर सकता। यह बुरा विचार है। मुझपर ग्रेनेड फेंके जा सकते हैं। लेकिन मैंने उनसे कहा कि मुझे अपनी पार्टी के लोगों से बात कर लेने दीजिए. मैंने उनसे कहा कि मैं यात्रा करूंगा। ”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *