ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिमाचल में दूसरे चरण में 25 नवंबर से रवाना होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा: राजीव बिंदल

हिमाचल प्रदेश में दूसरे चरण में 25 नवम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा रवाना होगी। पहले चरण में जनजातीय जिलों में यह यात्रा चल रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सोमवार को शिमला में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा पिछले 9 वर्षों के अंतर्गत विभिन्न विभिन्न प्रकार की योजनाएं समाज कल्याण, गरीब कल्याण और समस्त समाज के उत्थान के लिए चलाई गई है।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की एक व्यंगम यात्रा पूरे देश में प्रारंभ की गई है, 15 नवंबर को झारखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा का श्रीगणेश किया। हिमाचल प्रदेश के अंदर भी यह यात्रा प्रारंभ हो चुकी है जिसके प्रथम चरण में हिमाचल प्रदेश में जनजातीय क्षेत्र में यह यात्रा अभी चल रही है।

बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 90 गाड़ियां इस यात्रा के अंतर्गत चलेंगी। प्रथम चरण में हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र में यह गाड़ियां चल चुकी है और 25 नवंबर से शेष हिमाचल के अंदर भी यह रथ चलने शुरू हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन रथों में जहां विभिन्न प्रकार के पत्रक और किताबें उपलब्ध होगी, उन पत्रक और पुस्तकों को पढ़कर हम सभी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी ले सकते हैं। कुछ वीडियो रील इन रथों के अंदर उपलब्ध रहेगी जो की इनमे दिखाई जाएगी, जिससे बहुत सारी जानकारियां सभी लोगों को प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, हमारे गांव-गांव में यह रथ पहुंचेंगे। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की संपूर्ण जानकारियां रहेगी।

उनका कहना है कि हिमाचल प्रदेश की सभी योजनाओं की जानकारी भी इस दौरान उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके जरिये गरीब कल्याण योजनाओं को धरातल पर पहुंचाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *