ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धन के दाता शुक्र ग्रह बारह जुलाई को कर्क राशि में करेंगे प्रवेश

जयपुर, 3 जुलाई । जुलाई माह में कई प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से जुलाई का महीना बहुत ही खास रहने वाला होगा। इस माह सबसे पहले सुख, वैभव और धन के दाता ग्रह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर बुध के साथ युति बनाएंगे।

ज्योतिषाचार्य पंडित शैलेश शास्त्री ने बताया कि पराक्रम, शक्ति, साहस और उत्साह के कारक ग्रहों के सेनापति मंगल भी इस माह अपनी चाल बदलने वाले हैं। बारह जुलाई को मंगल गोचर कर शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। इससे चार राशि के लोगों की किस्मत चमक उठेगी। इन्हें नौकरी में तरक्की मिलने वाली है और व्यापार में भी बड़ा लाभ होगा। मंगल शुक्रदेव की राशि वृषभ राशि में गोचर करेंगे। जहां पर सूर्य और गुरु के साथ युति बनेगी। इसके बाद सूर्यदेव का राशि परिवर्तन होगा जो मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं बुध कर्क राशि से निकलकर सूर्यदेव की राशि सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। फिर महीने के आखिरी दिनों में एक बार फिर शुक्र राशि परिवर्तन करते हुए सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

शास्त्री ने बताया कि जुलाई माह में ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। जहां पर कुछ राशि वालों को किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरी और कारोबार में इन्हें अच्छी सफलता हासिल होंगी। पराक्रम, शक्ति, साहस और उत्साह के कारक ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी चाल बदलने वाले हैं। 12 जुलाई को मंगल गोचर कर शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। इससे कर्क, कुंभ, मिथुन और वृष राशि के लोगों की किस्मत चमक उठेगी। इन्हें नौकरी में तरक्की मिलने वाली है और व्यापार में भी बड़ा लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *