ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चोरी के सात वाहनों के साथ एक चोर गिरफ्तार, एक फरार

अलापुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस छुट्टी हुई है। गिरफ्तार कर के पास से पुलिस ने चोरी की 6 बाइक है और एक स्कूटी बरामद की है।

अलापुर थाना पुलिस मुखबिर की सूचना पर ककराला तिराहे पर बुधवार रात में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोग आते दिखे तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। बाइक पर सवार एक व्यक्ति पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जबकि पुलिस ने एक बाइक सवार मनोज को गिरफ्तार कर लिया। मनोज ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि बाइक पर बैठा व्यक्ति गुड्डू है। उसी से उसने बाइक खरीदी है। मनोज की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइकें के और एक स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वाहन मनोज उसावां थाना क्षेत्र के गिलौटा गांव का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार मनोज ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करके लोगों को सस्ते दामों में बेचते थे। पुलिस ने बताया कि मनोज पर 12 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस फरार हुए वाहन चोर गुड्डू की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि बाइक चोरी करने वालों में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *