ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ज्ञानवापी मस्जिद लिखे बोर्ड को हटाकर ज्ञानवापी मंदिर लिखने की मांग

गोदौलिया-चौक मार्ग पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से लगाए गए ज्ञानवापी मस्जिद लिखे बोर्ड को हटाने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय हिंदू दल ने पर्यटन निदेशालय एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में हिन्दू दल ने कहा है कि काशी में भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आ रहे हैं। चौक मार्ग पर मस्जिद लिखे बोर्ड से भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे रिपोर्ट में ज्ञानवापी के मंदिर होने के पक्ष में साक्ष्य मिलने का दावा किया जा रहा है। हिन्दू दल के रोशन पांडेय ने सरकार से मांग किया है कि इस बोर्ड को हटाकर वहां ज्ञानवापी मंदिर लिखा जाय या फिर जब तक न्यायालय का आदेश नहीं आ जाता, तब तक मंदिर अथवा मस्जिद हटाकर केवल ज्ञानवापी लिखा जाय। दल के प्रदेश अध्यक्ष बबलू अग्रहरी ने कहा कि कोर्ट का निर्णय आने तक इसे ज्ञानवापी मस्जिद कहना ग़लत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *