ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरे पेड़ काटने के मामले में आरोपित पर लगा पांच हजार का जुर्माना

जिले में सदर ब्लाॅक के सिकंदरपुर तिगरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में हरे-भरे पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने मंगलवार को आरोपित व्यक्ति पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच कर कार्रवाई करते हुए इस केस को बंद कर दिया गया है।

पिछले सप्ताह प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर तिगरी के बाहर लगे पिलखन के पेड़ काटने का वीडियो वायरल हुआ था। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज बोस ने मामले की जांच की थी। उन्होंने प्रधानाध्यापिका सारिका चौधरी पर वन विभाग या नगर निगम से बिना अनुमति लिए पेड़ काटने की रिपोर्ट दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *